बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

दर्दनाक हादसा: बलरामपुर में बाइक सवार को बचाने के चलते नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: बलरामपुर में बाइक सवार को बचाने के चलते नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। यूपी के बलरामपुर में बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार नाले में पलट गई। कार में सवार एक ही परिवार के सभी छह लोगों की पानी में डूबकर मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए बहराइच भेजा गया है। घटना थाना महराजगंज तराई अंतर्गत बौद्ध परिपथ स्थित शिवानगर-चैपुरवा गांव के बीच शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे हुई है।

जिला गोंडा अंतर्गत थाना तरबगंज के पूरे मनियाए मनहना निवासी कृष्ण कुमार सिंह अपनी पत्नी, बच्चों व भाई के साथ शुक्रवार सुबह तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी उनके बड़े भाई शत्रुहन सिंह चला रहे थे। कार की गति काफी तेज होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन ऑडिट टीम के खुलासे के बाद, पात्रा के निशाने पर केजरीवाल सरकार कहा- झूठे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री

कार पटरी से हवा में उछलकर सुआवं नाले में गिरी

थाना महराजगंज तराई के रानीजोत शंकरपुर निवासी 21 वर्षीय मुशर्रफ उर्फ लाले पुत्र मुनीर बलरामपुर की ओर जा रहे थे। अचानक मुशर्रफ की बाइक शत्रुहन की कार के सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में शत्रुहन ने कार को दाहिने ओर मोड़ दिया। बाइक कार से टकराई और मुशर्रफ गिर गए। कार पटरी से हवा में उछलकर सुआवं नाले में गिर गई। कार के चारों पहिए पानी में ऊपर आ गए। ऊपरी हिस्सा पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद अंतरिम पेंशन भुगतान पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विभागीय जांच लंबित तो कर्मचारी को दें पूरी पेंशन

ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला

सूचना पाकर शिवानगर व चैपुरवा गांव के लोगों ने कार का गेट व शीशा तोड़कर उसमें सवार छह लोगों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार मुशर्रफ बहराइच रेफर हुआ है। दुर्घटना की छानबीन कराई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन