बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

छत्तीसगढ़ से झारखंड-महाराष्ट्र का सफर हुआ आसान, हटिया से पुणे के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

छत्तीसगढ़ से झारखंड-महाराष्ट्र का सफर हुआ आसान, हटिया से पुणे के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के चलते अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया जा रहा है। इस बीच अब छत्तीसगढ़ से झारखंड और महाराष्ट्र का सफर आसान हो गया है। दरअसल अब हटिया से पुणे के बीच सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह स्पेशल ट्रेन (02849/02850) प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को हटिया और बुधवार व रविवार को पुणे से छूटेगी। इस ट्रेन का परिचालन 5 फरवरी से शुरू होगा। खास बात यह है कि परिचालन की अवधि सीमित नहीं है। ऐसे में अगले आदेश तक चलती रहेगी।

सामान्य टिकट पर यात्रा करने वालों को भी राहत

इस ट्रेन को 20 कोच के साथ चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। अच्छी बात यह है कि जनरल टिकट और स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत दी गई है। ट्रेन में 13 स्लीपर और 3 सामान्य कोच लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 3 AC थ्री और एक AC टू टायर की सुविधा दी गई है।

कन्फर्म टिकट के यात्री ही कर सकेंगे सफर

हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते सिर्फ कन्फर्म टिकट के यात्री ही ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ट्रेन का फायदा जोन के मुख्य रेलमार्ग पर पड़ने वाले सभी शहर के यात्रियों को मिलेगा।

प्रदेश के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

हटिया-पुणे स्पेशल ट्रेन का प्रदेश में 5 स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। ट्रेन हटिया से रात 8.05 बजे छूटकर 10.35 बजे राउरकेला, 12.20 बजे झारसुगुड़ा जंक्शन, 2.33 बजे चांपा, 3.50 बजे बिलासपुर, सुबह 5.40 बजे रायपुर, 6.35 बजे दुर्ग, 7.02 बजे राजनांदगांव और 2.45 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी। अहमदनगर, मनमाड़, भुसावल, अकोला, वर्धा, नागपुर, गोंदिया रुकते हुए 8.30 बजे बिलासपुर, 9.26 बजे चांपा, 11.45 बजे झारसुगुड़ा और शाम 4.25 बजे हटिया पहुंचेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन