रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में 1 और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। भिलाई की 26 साल की महिला में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। इस मरीज के साथ प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या संख्या 23 हो गई है। प्रदेश में अबतक 59 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

कोरोना संक्रमित मरीज की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। संक्रमण की पुष्टि के बाद महिला को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पिछले 48 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है।

इससे पहले रविवार को दुर्ग में 8, कवर्धा में 6 मरीज मिले थे। सोमवार को रायपुर में एक 24 साल का युवक COVID-19 पॉजेटिव मिला था। जिसके बाद भिलाई में एक महिला कोरोना पॉजेटिव मिली है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  बीजापुर-दंतेवाड़ा को रेल लाइन से जोड़ने के प्रस्ताव पर चल रहा है विचार

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।