रायपुर/बिलासपुर। रतनपुर के जूना शहर स्थित मस्जिद में पुलिस की जानकारी के बिना 16 जमाती ठहरे थे। मस्जिद में देर रात पुलिस ने दबिश देकर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं उनकी जांच कर होम क्वारन्टाइन किया गया है। कटघोरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अचानक से बढ़ने के बाद शासन प्रशासन की नींद उड़ गई है।

बता दें कि कटघोरा में कोरोना संक्रमित जमाती की लापरवाही के चलते संक्रमित लोगों की संख्या में जिस तरह इजाफा हुआ है इससे बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बिल्हा व कोटा ब्लॉक के 50 से अधिक गांव में संकट के बादल गहराने लगे हैं।

सिम्स आइसोलेशन में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, 5 संदेही हुए भर्ती

बिलासपुर सिम्स में भी कोरोना वायरस को लेकर हड़कम्प मचा हुआ, अब कोई भी कोरोना का लक्षण वाला मिल रहा है, उसे आइसोलेटेड किया जा रहा है, मौजूदा स्तिथि में 5 संदेहियों का उपचार सिम्स में चल रहा है।

See also  क्या खूब: जमीन पर था लॉकडाउन तो कपल ने आसमान में रचा डाली शादी, देखें वीडियो

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।