रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर में एक नर्स में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। नर्स को सर्दी खांसी और बुखार के लक्षण पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसे निगरानी में रखा गया है।
बता दें कि इससे पहले कोरबा जिले के कटघोरा में एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति तबलीगी जमात के युवक के संपर्क में था। वह युवक भी कोरोना पॉजिटिव है, जिसका इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है।


गौरतलब है कि बीते 4 दिन में छत्तीसगढ़ में नए केस की पुष्टि नहीं हुई थी। बुधवार को कटघोरा निवासी 52 वर्षीय शख्स को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
बता दें कि पूर्व में भी कटघोरा के तबलीगी जमात के एक युवक का सैंपल भी पॉजिटिव आया था, जिसका एम्स में इलाज चल रहा है। अभी जो 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वह तबलीगी जमात के युवक का रिश्तेदार है। उसी के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।