नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 25007 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1147 है।

इस बीच शुक्रवार को कोरोना को लेकर पीएम मोदी की अहम बैठक जारी है। बता दें कि देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म हो रहा है। कोरोना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी अहम बैठक कर रहे हैं। इसमें सीडीएस विपिन रावत, अमित शाह व अन्य कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। बैठक में लॉकडाउन पर चर्चा संभव है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन.3 के लिए अहम घोषणा कर सकते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  जाति प्रमाण पत्र मामला : ऋचा जोगी ने भेजा जवाब, आज या कल निष्कर्ष सार्वजनिक करेगी छानबीन समिति

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।