नई दिल्ली। लॉकडाउन 3 के लागू होने से पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई कद्दावर मंत्रालयों से मुलाकात की लेकिन जिस नाम की चर्चा जोर-शोर से हो रही है वो है गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई मुलाकात।

प्रधानमंत्री मोदी के इन दोनों मंत्रियों के साथ मुलाकात के साथ ही दूसरे आर्थिक पैकेज पर अटकलें तेज हो गई है। खबरों की मानें तो इन बैठकों का उद्देश्य कोरोना की मार से जूझ रहे देश की इकोनॉमी को उबारने और कोरोना से निपटने के लिए आनेवाले दूसरे राहत पैकेज पर चर्चा करना था।

लगातार बैठकों का दौर जारी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी कल सिविल एविएशन, लेबर और पावर मंत्रालय के साथ बैठक कर चुके हैं। दूसरे राहत पैकेज की तैयारी के सिलसिले में ही पीएम मोदी ने इसी सप्ताह कॉमर्स और एमएसएमई मंत्रालय के साथ भी बैठक की थी। जिसमें देश में घरेलू और विदेशी स्तर पर निवेश को आकर्षित करने और छोटे और लघु उद्योंगों में दोबारा जान फूंकने के लिए किये जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई थी।

मार्च में दिया जा चुका है एक राहत पैकेज

लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद 27 मार्च को वित्त मंत्री ने गरीब पिछड़े वर्ग को लॉकडाउन की मार से बचाने के लिए 1.7 लाख का पैकेज दिया था ।जिसमें गरीबों के लिए मुफ्त अनाज से लेकर घर के गैस सिलेंडर और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि के पेरावधान किये गए थे। इसके साथ ही साथ सरकार ने मेडिकल डिपार्टमेंट के लोगों के लिए 50-50 लाख के इंश्योरेंस की घोषणा भी की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।