टीआरपी न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार को लेकर चल रहा संकट अब कम होता दिख रहा है।

गुरुवार दिनभर गठबंधन का पेंच सुलझाने की जो सियासी दांवपेंच सामने आए है

उससे इशारा मिल रहा है कि केंद्रीय म़ंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र नए सीएम हो सकते हैं।

गुरुवार को गडकरी ने इशारा दिया है कि महाराष्ट्र में सरकार वही चलाएगा जो गठबंधन (बीजेपी.शिवसेना) की सरकार चलाएगा।

बता दें कि शिवसेना सीएम पद के दिए फडनवीस के नाम पर राजी नहीं है।

वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल मिलने वाला है।

इस बीच आरएसएस के सबसे करीबी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है।

नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा।

दरअसल महाराष्ट्र में नई सरकार गठन में हो रही देरी के पीछे सबसे बड़ा रोल नितिन गडकरी का ही माना जा रहा है।

See also  ED RAID in CG - नौकरशाह, कोल , माइनिंग, कांट्रेक्टर और ट्रांसपोर्टर टार्गेटेड

शुरू से ही ये बात सामने आ रही है कि नितिन गडकरी जब चाहेंगे महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी।

ऐसे में गडकरी का मुख्यमंत्री को लेकर बयान के कई मायने हैं।

फिलहाल कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन इतना तय है कि अगला सीएम या तो गडकरी स्वयं हो सकते हैं

या फिर उनकी पसंद के किसी नाम पर दोनों दलों पर सहमति बन सकती है।

बता दें कि इससे पहले शिवसेना बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है।

जिसमें कहा गया था कि गडकरी जब चाहे तब महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी।

अब बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए अब सिर्फ 24 घंटे का वक्त बचा है।

9 नवंबर को मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

ऐसे में जरूरी है कि इन 24 घंटों के अंदर बीजेपी-शिवसेना में हर बात पर सहमति बन जाए और जल्द से जल्द सरकार का गठन हो।

See also  समीक्षा बैठक: CM भूपेश बोले- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं, सावधानी बरतना जरूरी, बाहर से आने वालों की कोरोना जांच में ना बरतें लापरवाही

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।