टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। कोरोना संकट की वैश्विक महामारी ने दुनिया के जीने का अंदाज बदल दिया है। सरकारें हों या नामीगिरामी हस्तियां या कार्पोरेट घराने सभी ने कोरोना संकट के लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में वीडियो कांफ्रेसिंग का उपयोग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में टवीट किया था कि ये बदलाव का वक्त है वो भी बदलाव को अपना रहे हैं। इनका इशारा आनलाइन संबोधन की ओर था। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 संकट के मद्देनजर मौजूदा स्थिति पर रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, संघ के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आभासी मंच के माध्यम से इसके प्रमुख अपना भाषण देंगे। संघ ने एक ट्वीट में कहा कि भागवत 26 अप्रैल को शाम पांच बजे ‘वर्तमान स्थिति और हमारी भूमिका’ पर संबोधन करेंगे।

संघ ने कहा, ‘‘आप सभी को परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ इस सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।’’ संघ के सूत्रों ने कहा कि यह संबोधन इस संकट से निपटने के उपायों पर केंद्रित होगा।

See also  NCP की अहम बैठक के बीच आज बीजेपी कर सकती है सरकार बनाने का दावा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।