नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में लगातार बढ़ता जा रहा हैं देश में संक्रमण के मामले गुरुवार तक 52952 हो गए हैं। साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1783 हो गई है।

इस बीच दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMs) के डायरेक्‍टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देश में इसके और बढ़ने की आशंका जताई है। उनके अनुसार कोविड 19 अभी खत्‍म होने वाला नहीं है। जून और जुलाई में यह देश में चरम पर होगा। इन दो महीनों में इसके सर्वाधिक मामले सामने आएंगे।


डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा,’जिस तरह से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उससे यह जाहिर है कि जून और जुलाई में यह चरम पर होगा। इन दो महीनों में इसके सर्वाधिक मामले सामन आ सकते हैं।

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि लॉकडाउन का फायदा मिला है। लॉकडाउन की वजह से ही मामले ज्यादा नहीं बढ़े। दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कम मामले बढ़े हैं। अस्पतालों ने लॉकडाउन में अपनी तैयारी कर ली है। डॉक्टर्स को प्रशिक्षण दिए गए हैं। पीपीई किट्स, वेंटिलेटर और जरूरी मेडिकल उपकरणों के इंतजाम हुए हैं। कोरोना की जांच बढ़ी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।