गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

टीवी वीडियो जर्नलिस्ट आनंद विश्वकर्मा का निधन

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। टीवी वीडियो जर्नलिस्ट आनंद विश्वकर्मा का निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के कई टीवी चैनलों में बतौर कैमरामैन काम कर चुके आनंद विश्वकर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

वर्तमान में वो एक नेशनल चैनल में बतौर कैमरामैन काम कर रहे थे। महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गये कैमरामैन आनंद विश्वकर्मा अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और माता को छोड़ गये हैं। वो ग्रैंड न्यूज, साधना न्यूज, स्वराज एक्सप्रेस ( नेशनल) में काम कर चुके थे।

मृदुभाषी और मिलनसार प्रवृति आनंद विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा उनके राजधानी स्थित बढ़ईपारा से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार महादेवघाट पर होगा। उनके अचानक निधन से पत्रकार जगत शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन