गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, भाजपा पर लगाया आरोप

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर (Jagdalpur) से कांग्रेस के विधायक रेखचंद जैन (MLA Rekhachand Jain) ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) के हैक होने की जानकारी पुलिस को दी है। विधायक ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उनका अकाउंट हैक करवाया है।

विधायक रेखचंद जैन (MLA Rekhachand Jain) का कहना है कि भाजपा (BJP) सस्ती लोकप्रियता पाने तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगी है। अपने घटते जनाधार से बौखलाकर भाजपा ने उनके ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया है, जो निंदनीय है। विधायक ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा है कि उनके ट्विटर पर भाजपा के मैसेज दिख रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस अकाउंट को बंद कर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विधायक होने के कारण मेरे से भाजपा के लोग अब व्यक्तिगत रुप से घृणा कर रहें है, जिसका पूर जोर से निंदा करता हूं।

आपको बता दें कि दंतेवाड़ा में उपचुनाव (Dantewada By Election) होने हैं, ऐसे में कई राजनीतिक आरोप देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक ने एक अन्य मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से पेड न्यूज की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए इसके एवज में 10 लाख रुपए भाजपा (BJP) उम्मीदवार के खर्च में जोड़ने की मांग की है। हालांकि इसे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने निराधार बताया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन