ट्विटर

सैन फ्रांसिस्को। कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को मदद के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 110 करोड़ रुपए का दान दिया है।

ट्विटर के सीईओ जैक पैट्रिक डोरसी ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और यह भी बताया कि ये पैसे कैसे भारत तक पहुंचेंगे।

जैक डोरसी के मुताबिक, ये राशि तीन गैर-सरकारी संस्थाओं – CARE, Aid India और Sewa Internationa USA को दी गई है। इनमें से CARE को 1 करोड़ डॉलर, Aid India और Sewa Internation USA को ढाई-ढाई मिलियन डॉलर दिए गए हैं।

ट्विटर द्वारा जारी बयान के मुताबिक, सेवा इंटरनेशनल एक हिंदू आस्था आधारित, गैर-लाभकारी सेवा संगठन है। यह संस्था जीवनरक्षक उपकण जैसे ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर, वेंटीलेटर जैसी मशीनें मुहैया कराएगी। सभी उपकरण देश के सरकार अस्पतालों और कोविड-19 केयर सेंटरों को बांटे जाएंगे।

वहीं वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए लगातार काम करने वाली संस्था CARE को मिले फंड से कोविड-19 केयर सेंटर बनाए जाएंगे, ऑक्सीजन, पीपीई किट और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति की जाएगी।

See also  Pakistan Bomb Blast : धमाके से दहला पाकिस्तान, इस्लामाबाद कोर्ट के पास हुआ आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।