Twitter
image source : google

टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया साइट Twitter ने नई हिमाकत की है। इस बार उसने देश के नक्शे से छेड़छाड़ करते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया है। दोनों को अलग-अलग देश दर्शाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सामने आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े: जमीन पर बैठकर सुनवाई करते नजर आए पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सियाराम साहू, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कमरे की चाबी ले गए निवर्तमान अध्यक्ष

ट्विटर की इस हरकत को सबसे पहले सोशल मीडिया पर @thvaranam के नाम के यूजर ने नोटिस किया था। इसके बाद से ही ट्विटर की तरफ से जारी भारत के नक्शे फोटो वायरल हो रही है। इस पोस्ट को 28 जून 2021 को सुबह 10:38 बजे शेयर किया है। इस पर लिखा है कि ट्विटर कैरियर पेज पर भारत का नक्शा।

यह भी पढ़े: ट्विटर के बाद अब फेसबुक और गूगल को समन, संसदीय समिति के साथ 29 जून को बैठक, होगी जनता के अधिकारों पर चर्चा

भारत के कानून और IT मंत्री का अकाउंट ब्लॉक 

गौरतलब है कि इससे पहले ट्विटर ने शुक्रवार को भारत के कानून और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब इसमें देश के नक्शे से छेड़छाड़ करने की नई कड़ी जुड़ गई है।

यह भी पढ़े: कोविशील्ड लगवाने वाले नहीं जा सकेंगे यूरोप, टीके को अब तक वैक्सीन पासपोर्ट की नहीं मिली मान्यता

Twitter इंडिया के शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफा

वहीं रविवार को ट्विटर इंडिया के शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ हफ्ते पहले ही ट्विटर इंडिया ने नए आईटी नियमों के पालन के लिए इनकी नियुक्ति की थी। शिकायत अधिकारी का इस्तीफा ऐसे समय आया है। जब नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच विवाद चल रहा है। नए नियमों को पालन नहीं किए जाने को लकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को फटकार भी लगा चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।