बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

ट्विटर ने अब हटाया नए आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के हैंडल से ब्लू टिक

ट्विटर ने अब हटाया नए आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के हैंडल से ब्लू टिक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने सोमवार को मोदी सरकार के नए आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही ब्लू टिक को दोबारा बहाल कर दिया।

चंद्रशेखर को पिछले हफ्ते कैबिनेट में इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री के तौर पर जगह दी गई हैं। ट्विटर इंडिया ने कहा कि ट्विटर किसी भी अकाउंट का यूजरनेम बदलने पर ब्लू वेरिफाइड बैज को अपने आप हटा देता है। राजीव चंद्रशेखर ने अपना यूजरनेम चेंज किया था। बताया जा रहा है कि राजीव चंद्रशेखर का ट्विटर हैंडल राजवी एमपी (Rajeev MP) था, जिसे बदलकर उन्होंने बाद में Rajeev GOI कर दिया।

मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद चंद्रशेखर ने कहा था कि मंत्रालय एकतरफा काम नहीं करता है। उन्होंने नए आईटी नियमों पर सरकार के साथ विवाद पर कहा था, ''मैंने अभी जिम्मेदारी संभाली है। मंत्रालय एकतरफा आधार पर काम नहीं करता है और इसका व्यक्तिगत विचारों से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्रालय नए केंद्रीय मंत्री के साथ बैठकर इन सभी मुद्दों का समाधान करेगा।''

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब ट्विटर ने भारत में किसी बड़े नेता के नाम से ब्लू टिक हटा दिया हो। पिछले महीने ट्विटर ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया था। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत, संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी (सुरेश जोशी), पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और सर कार्यवाह अरुण कुमार के अकाउंट से ट्विटर ने ब्लू टिक हटा दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन