युवक की हत्या
दोस्त का सिर्फ मोबाइल मांगने पर दो भाइयों ने मिलकर कर दी एक युवक की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के बीच भी खूनी खेल जारी है। दरअसल, रायपुर में बीरगांव के नागेश्वर नगर में एक युवक की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी गई क्योंकि वो अपने दोस्त का मोबाइल वापस मांग रहा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, उरला पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत झम्मन यादव, हिरेंद्र देवागंन, सुभाष, करण व कार्तिक आपस मे मोहल्ले के रंगमंच मे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही रविकांत तिवारी ने आकर हिरेंद्र से नंबर सेव करने के लिए मोबाइल मांगा, जिस पर हिरेंद्र ने अपना मोबाइल रविकांत को दिया। इसके बाद रविकांत तिवारी मोबाइल को लेकर अपने घर चला गया।

मौके पर ही झम्मन की मौत

थोड़ी देर के बाद जब हिरेंद्र अपने साथियों के साथ मोबाइल वापस मांगने रविकांत के घर पहुंचा तो उसने मोबाइल लेने की बात से साफ इन्‍कार कर दिया। जिसके बाद उनके बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ता देख रविकांत का भाई दीपक तिवारी भी घर से निकल आया और दोनों ने मिलकर घर के चाकू तथा हसिया से झम्मन यादव पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही झम्मन की मौत हो गई।

See also  Corona In Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान: अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में 2 लाख संक्रमित होने की आशंका, रोकथाम जनता के हाथ में

उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि विवाद को देखकर बीच-बचाव करने आए हिरेंद्र देवागंन की भी हत्या करने की नियत से रविकांत व दीपक तिवारी ने चाकू से उसके पीठ पर वार किया। इस हमले में हिरेंद्र को गंभीर अवस्था में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी गिरफ्तार

मामले में दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।