रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) से अपहरण किए गए दो इंजीनियर समेत तीन लोग दो दिन बाद रविवार को नक्सलियों के चंगुल से आजाद हुए। आज दोपहर को तीनों दंतेवाड़ा के अरनार सीआरपीएफ (CRPF) कैम्प पहुंचे। बीते शुक्रवार को नक्सलियों (Naxalite) ने इनका अपहरण कर लिया था।

शुक्रवार की शाम से तीनों की कोई सूचना नहीं मिली। पुलिस ने शनिवार की देर रात ही इनको छोड़े जाने की पुष्टि की थी, लेकिन काफी समय तक इनकी कोई जानकारी नहीं मिली। मगर आज रविवार की दोपहर तीनों सीआरपीएफ कैम्प (CRPF Camp) पहुंचे।

बता दें कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGY) के काम में लगे दो इंजीनियर समेत तीन लोगों का अपहरण नक्सलियों (Naxalites) ने कर लिया था। इनका अपहरण अरनपुर क्षेत्र के नहाड़ी काकड़ी से किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की शाम को नक्सलियों ने बंधकों के परिवार वालों से उनकी बात मोबाइल फोन से करवाई थी।

See also  एसईसीएल कोयला खदान में मिट्‌टी धंसकने से पांच लोग दबे, दो निकाले, रेस्क्यू जारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।