नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) से बुरी तरह प्रभावित इटली से राहत देने वाली खबर है। यहां सबसे कम उम्र और सबसे ज्यादा उम्र के बताए जाने वाले दो मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। सबसे कम्र उम्र की मरीज दो महीने की एक बच्ची थी जो इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुकी है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। वहीं एक करीब 104 साल की दादी भी इलाज के बाद ठीक हो गई हैं।

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में Coronavirus से सबसे ज्यादा मौत इटली में ही हुई है। मीडिया में गुरुवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक बच्ची को अब बुखार नहीं है और उसे और उसकी मां दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। संक्रमण के कारण बच्ची की मां निमोनिया से जूझ रही थी लेकिन अब वह भी स्वस्थ हो चुकी है। मीडिया के मुताबिक दोनों को 18 मार्च को बारी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

See also  लोकसभा में सियासी जंग: एलजी को और ताकतवर बनाने वाला विधेयक सदन में आज होगा पेश

गौरतलब है कि इटली ने Coronavirus संक्रमण से 17,669 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है। अब सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों में कैसे ढील दी जाए, जिसने वायरस संक्रमण से रोज होने वाली मौतों को कम करने में मदद की है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।