नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान और 11 अन्य देशों के आगंतुकों के लिए नए वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इन 12 देशों में भारत नहीं है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यूएई अधिकारियों द्वारा लिया गया यह निर्णय देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से संबंधित माना जा रहा है।  इससे पहले, जून में यूएई ने पाकिस्तान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यात्री सेवाओं के अस्थायी निलंबन की घोषणा की थी। पाकिस्तान में अभी तक कोविड-19 के कुल 3,63,380 मामले सामने आए हैं। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 30,362 है। 

पहले से जारी वीजा के लिए निलंबन लागू नहीं होगा

यूएई ने पाकिस्तान सहित 12 देशों के लिए आगे की घोषणा तक अस्थायी रूप से नए यात्रा वीजा जारी करने को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले से जारी वीजा के लिए निलंबन लागू नहीं होगा।  पाकिस्तान के अलावा, यूएई सरकार ने तुर्की, ईरान, यमन, सीरिया, इराक, सोमालिया, लीबिया, केन्या, और अफगानिस्तान के अन्य लोगों के लिए यात्रा वीजा जारी करने को निलंबित कर दिया है। यूएई सरकार की तरफ से यह निर्णय पाकिस्तान में बढ़ते कोविड-19 मामलों को लेकर आया है। पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना वायरस से 2,000 नए मामले सामने आए हैं। 

See also  कोरोना का कहर: पूर्व सीएम के गोद ग्राम में 20 से अधिक ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।