TRP DESK RAIPUR :- नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रायपुर में रैली और सभा हुई। सभा में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि रामलला के ननिहाल में आया हूं। स्वामी विवेकानंद अपने जीवन का बड़ा समय रायपुर में बिताए हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता और देश की जनता को नमन की उन्होंने भाजपा की सरकार बनाई। कांग्रेस ने देश मे धारा 370 जैसी कैंसर जैसी बीमारी पैदा की। देश की जनता ने जब मोदी सरकार बनाई तो 40 दिन लगातार सुनवाई के बाद राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आया।

रामलला का भव्य मंदिर बनने वाला है कांग्रेसियों तुम्हारे में दम है तो रोक लो। निहत्थे कारसेवकों को गोली मारी गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि उत्तरप्रदेश में योगी की सरकार है।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयान उत्तरप्रदेश तक पहुंच जाते हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सीएए को लागू होने से कोई रोक नहीं सकता। गैंग गई थी सीएए को रोकने सुप्रीम कोर्ट, लेकिन सफल नहीं ही सकी।

See also  रायपुर बिग ब्रेकिंग- तेज आवाज में डीजे बजने से 2 लोगों की मौत, अफसोस जता कर रह गए महापौर

पाकिस्तान में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यक लोगों की आबादी 23 प्रतिशत थी,जो 3 प्रतिशत हो गई। हिंदुस्तान में भेदभाव नही होता। कांग्रेसियों बताओ देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ होता तो क्या आज नागरिकता संशोधन कानून की जरूरत पड़ती।

पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी हमारा है वहाँ भी हमारा तिरंगा फहराएगा। जहाँ विकास आती है वहाँ विकास ठप्प हो जाता है।

 

उत्तर प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी को अमेठी से विदा कर स्मृति ईरानी को जीता दिया। 2024 में रायबरेली में भी कमल खिलेगा। कांग्रेसी गैंग के लोगों की गरीबी के खिलाफ जंग पसन्द नही, 370 हट गया इन्हें पसंद नहीं। सीएए पर कांग्रेस ने देश को गुमराह करने का काम किया। उत्तरप्रदेश में तोड़फोड़ करने वालों से वसूली की जा रही है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब तक लोग सड़कों पर उतरते थे तो विरोध में उतरते थे। लेकिन अब देशभक्त सड़कों पर उतरे हैं वो भी सीएए के समर्थन में। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए बृजमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर बात करना छोड़कर प्रदेश के किसानों की बात करो।

See also  शेयर बाजार में मंगल ही मंगल: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24,500 के पार; अमेरिका से आई एक खबर ने उड़ाया युद्ध का खौफ

रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के पारित होने के बाद में पड़ोसी देश के हमारे भाई बहन भारत मे आना चाहते हैं। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही है। रैली में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सांसद संतोष पांडे, गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य नेता शामिल हुए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।