केंद्रीय मंत्री गडकरी
केंद्रीय मंत्री गडकरी के दौरे के दौरान हंगामा, पुलिस अफसरों के बीच ही झड़प

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाहर हंगामा हो गया। नितिन गडकरी पांच दिवसीय दौरे पर कुल्लू आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दो दिन के कुल्लू दौरे पर हैं। दोपहर बाद भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से जब केंद्रीय मंत्री का काफिला निकला इसी दौरान पुलिस अफसरों में झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि भुंतर एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी के एएसपी रैंक के अधिकारी को तमाचा जड़ दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एसपी ने एएसपी को सबके सामने तमाचा जड़ दिया। इसके बाद सीएम सिक्योरिटी के एएसपी ने भी एसपी कुल्लू पर लात घूंसे बरसा दिए।

यह भी पढ़ें: POLICE BREAKING : ट्रेनी DSP की हुई पोस्टिंग, सभी को भेजा गया नक्सली इलाको में, देखिये सूची

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने बीच बचाव किया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है। फिलहाल अभी किसी बड़े पुलिस अधिकारी का इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

See also  RCB की विक्ट्री परेड की भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, थोड़ी देर में शुरु होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ में बीज के 12 और रासायनिक उर्वरक के 24 सैंपल मिले अमानक… खाद, बीज और कीटनाशक की हो रही गुणवत्ता जांच

उधर, हंगामे के बाद इस मामले की जांच के आदेश डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन को दिए गए हैं। वहीं, हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी शिमला से कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों अफसरों पर गाज गिर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।