पुष्कर सिंह धामी
image source : google

टीआरपी डेस्क। तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के शुक्रवार की रात अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब उत्तराखंड (Uttarakhand) चार महीने में तीसरा मुख्यमंत्री मिल गया है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहे। इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नाम पर मुहर लग गई। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।