दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) के शारजाह की एक मल्टिस्टोरी बिल्डिंग में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। यह हादसा अल नहदा इलाके में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अल नहदा इलाके की ऐब्को टावर इमारत में में यह हादसा हुआ। इसमें पार्किंग के अलावा 48 फ्लोर हैं। अग्निशमन गाड़ियों ने फौरन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल सका है।

लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ताज बेंगलुरु रेस्टॉरेंट के बगल वाली बिल्डिंग में यह हादसा हुआ। हादसे में अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Indian Railways: होली पर सफर करना यात्रियों को पड़ेगा महंगा, रेल किराए में बढ़ोतरी का असर सीधे जेब पर...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।