फूड प्रोसेसिंग पार्क

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के गीदम ब्लॉक में प्रस्तावित फूड प्रोसेसिंग पार्क के लिए जमीन को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। राजस्व अमले के साथ गीदम के वार्ड क्रमांक-15 फूलपदर इलाके में राजस्व व पुलिस की टीम पहुंची थी।

जमीन की नाप जोख करते देख भड़के आदिवासी महिला-पुरुषों ने टीम को कुल्हाड़ी और लाठी लेकर दौड़ाया। इसी दौरान एक जवान ने महिला को लाठी मार दिया, जिससे ग्रामीण और भी उत्तेजित होकर विरोध करने लगे।

ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस व प्रशासन की टीम को लौटना पड़ा। इस क्षेत्र में फूड पार्क के लिए जमीन लेने का विरोध करने के लिए गठित भूमगादी किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी का कहना है कि यहां बड़ा उद्योग लगाने की तैयारी है और किसानों को चॉकलेट, बेकरी जैसे लघु उद्योग लगाने के नाम से गुमराह किया जा रहा है।

See also  BIG BREAKING: नक्सलियों की करतूत पर जवानों ने फेरा पानी, 3 प्रेशर बम को किया डिफ्यूज

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में पीढ़ियों से निवासरत परिवारों की बस्ती और उनके खेतों को भी उद्योग विभाग का बताकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे ग्रामीण आशंकित हैं। एक अनुमान के मुताबिक, बस्तर जिले में लगभग 60000 से अधिक बेरोजगार है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को स्वरोजगार देने के लिए हर जिले में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाने की बात कही थी। बस्तर में इसकी शुरूआत लोहांडीगुड़ा ब्लाक से की गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।