गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बस्तर के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, मांगों को लेकर अड़े

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। बस्तर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया।

ग्रामीण बस्तर नगर पंचायत को ग्राम पंचायत कराने की मांग पर अड़े हैं।

लोगों के चक्काजाम से जगदलपुर से रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है।

 

बस्तर चौक पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी।

साथ ही लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंडा का घेरा बनाकर सड़क जाम कर दिए।

वहीं ग्रामीणों को प्रदर्शन से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया।

सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने बस्तर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया।

मौके पर एसडीएम और सीएसपी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।

ग्रामीणों के नहीं मानने पर पुलिस ने समझाइश देकर एक तरफ हटाया।

 

ग्रामीण पुलिस कर्मियों की बात मान गए,

लेकिन लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही प्रदर्शन खत्म करने की बात पर अड़ गए।

मौके पर पुलिस व प्रशासन के मौजूद आला अधिकारियों से चर्चा की।

इसके बाद लिखित आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया।

 

ग्रामीणों के प्रदर्शन प्रमुख के कारण।

ग्रामीणों का कहना है कि बगैर ग्राम सभा किए ही

बस्तर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में तब्दिल कर दिया गया।

जिस कारण न तो उन्हें क्षेत्र में रोजगार मिल रहे हैं और न ही विकास कार्य हो रहे हैं।

इतना ही नहीं नगर पंचायत होने से उन्हें अधिक टैक्स देना पड़ रहा है।

 

इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस वजह से ही वे नगर पंचायत को फिर से ग्राम पंचायत बनाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भाजपा की सरकार से भी इस मांग को कर चुके हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन