महासमुंद. कोमाखान थाना क्षेत्र के नर्रा गाँव में अवैध शराब बिक्री मामले में टीआई और एसआई पर गाज गिरी है। बता दें कि नर्रा में बुधवार देर रात बवाल हो गया। इस दौरान यहां पहुंची पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर जमकर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद अवैध शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

लम्बे समय से ग्रामीण कर रहे थे शिकायत

नर्रा के ग्रामीण लम्बे समय से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत कर रहे थे। शराब बेचने वाले ग्रामीणों को परेशान करते थे। कोई सुनवाई नहीं होती देख ग्रामीणों ने बुधवार रात तीन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही बागबाहरा, पिथौरा और महासमुंद (mahasamund) से देर रात मौके पर बल रवाना कर दिया गया। बुधवार देर रात 112 पर विवाद को लेकर गांव से एक कॉल आया था। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। वहीं सूचना पर मौके पर हमारी पेट्रोलिंग टीम पहुंची। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोनों गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी तरह कोमाखान थाना की एक गाड़ी पर भी ग्रामीणों ने हमला किया है।

See also  GST में सुधार के लिए GST Council के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का हुआ पुनर्गठन

एडिशनल एसपी ने की कार्रवाई

इस मामले में लापरवाही दिखाने वालों पर कार्रवाई करते हुए आज एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर ने थाना प्रभारी प्रदीप मिंज को लाइन अटैच और एसआई कौशल साहू को भी निलंबित (suspended) कर दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।