दंतेवाड़ा के 16वें न्यायाधीश बने विनोद देवांगन, नौकरी के 21 सालों में से 16 साल दी हैं नक्सल क्षेत्र में सेवाएं

टीआरपी डेस्क। दंतेवाड़ा के जिला एवं सत्र न्यायालय के 16वें जिला व सत्र यान्याधीश अब विनोद देवांगन होंगे। यहां पदस्थ DJ राजेंद्र प्रधान के रिटायरमेंट के बाद दंतेवाड़ा में पदस्थ ADJ विनोद देवांगन को जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। गुरुवार को इस सम्बंध में आदेश भी जारी हो गया है।

शुक्रवार को उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। विनोद देवांगन दंतेवाड़ा जिला व सत्र न्यायालय में जुलाई 2019 से बतौर ADJ के पद पर पदस्थ हुए थे। यहां दो सालों से स्पेशल जज नारकोटिक्स एक्ट व स्पेशल जज एनआईए एक्ट का जिम्मा संभाले हुए थे।

नौकरी के 21 सालों में सबसे ज़्यादा 16 साल इन्होंने वनवासी व नक्सल क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। इनमें सरगुजा, बीजापुर, सुकमा और अब दो सालों से दंतेवाड़ा भी शामिल है। साल 2000 को एमपी पीएससी से सलेक्ट होने के बाद पहली पोस्टिंग मध्यप्रदेश के मंडला में रही थी। इसके बाद रायगढ़, राजनांदगांव, रायपुर, सूरजपुर, प्रतापपुर, बीजापुर, सुकमा, कोरबा, रायपुर, बलरामपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 18 जुलाई 2019 को बतौर ADJ दंतेवाड़ा में पोस्टिंग हुई थी और अब यहां वे जिला न्यायाधीश बनाए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।