नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तैयारियां जोरों पर है। हरियाणा में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। इस बीच विपक्ष को एक ऐसा ‘हथियार’ मिल गया है, जिसे लेकर वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोल रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Chief minister Manohar Lal Khattar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही पार्टी के नेता पर झल्लाते दिख रहे हैं।

गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है

वीडियो में सीएम खट्टर पार्टी नेता की तरफ फरसा लेकर मुड़ते हैं और गुस्से में कहते हैं कि ‘गर्दन काट दूंगा तेरी.’ इसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है।


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने मनोहर लाल खट्टर के वीडियो को शेयर करते हुए जमकर हमला बोला। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है. खट्टर साहब को गुस्सा क्यों आता है? फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- ‘गर्दन काट दूंगा तेरी’. फिर जनता के साथ क्या करेंगे?

See also  Chhattisgarh Weather Update: आज से फिर करवट लेगा मौसम, बिलासपुर-सरगुजा में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री की ये भाषा अहंकार और भाजपाई घमंड का प्रतीक है

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने भी ट्वीट कर खट्टर के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा। दीपेंदर हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘गर्दन काट दूंगा तेरी’ अपने कार्यकर्ता के लिए ये भाषा क्या किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा देती है?’ हरियाणा के मुख्यमंत्री की ये भाषा अहंकार और भाजपाई घमंड का प्रतीक है। भाजपा ये न भूले कि इस देश में घमंड किसी का नहीं टिक पाया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खट्टर जनता से कहते हैं कि फरसा दुश्मनों का नाश करने के लिए है। इस बीच पीछे खड़े बीजेपी के एक नेता ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाने की कोशिश की। लेकिन मुख्यमंत्री को ये नागवार गुजरा। उनके साथ खड़े नेता ने जैसे ही सीएम खट्टर को टोपी पहनाई, वैसे ही सीएम ने गुस्से में भाजपा नेता को गर्दन काटने की धमकी दे दी।

See also  डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।