Weather Alert
Weather Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 24 से 48 घंटे के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक 13 मार्च तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। 12 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में ओला भी गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग दिशाओं से चल रही हवाओं की वजह से बादल प्रदेश में देखे जा रहे हैं।

मौसम का आकलन कने वाली SkymetWeather ने अलर्ट किया है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश की आशंका जतायी गयी है। कल कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओला भी गिर सकते है। हालांकि कल बिलासपुर सहित कुछ हिस्सों में सर्द हवाओं के साथ बारिश की बूंदे भी टपकी थी।

सुबह से रायपुर में भी बादल छाये हुए थे, वहीं कहीं बूंदा-बांदी भी हुई थी। माना जा रहा है कि कल प्रदेश के कई हिस्सों मौसम बदल सकता है।

See also  काले-घने बादलों से दिनभर घिरा राजधानी का आसमान, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…