रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कई हिस्से में तेज आंधी-तूफान व गरज-चमक के साथ बारिश हुई। साथ ही कहीं कहीं ओले भी गिरे। करीब तीन-चार दिन तेज गर्मी व धूप के बाद अचानक हुए मौसम में बदलाव से लोगों को राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश के ज्यादा आसार उत्तर छत्तीसगढ़ में है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में गरमी काफी बढ़ेगी। तापमान बढ़ेगा और लू भी चलेगी।
स्काइमेट मौसम वेबसाइट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में वर्षा हो सकती है। उसके बाद अगले तीन-चार दिनों के लिए दोनों राज्यों में मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान बढ़ेगा।
https://twitter.com/SkymetHindi/status/1257664640449798144?s=20
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।