बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Weather Forecast Monsoon Season : मानसून की विदाई शुरू, सामान्य से नौ फीसदी ज्यादा बारिश, इस साल सामान्य रहेंगी सर्दियां

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/रायपुर । weather forecast monsoon season देश से अब मानसून विदाई ले रहा है। इस बार पिछले साल की तरह सामान्य से ज्यादा बारिश पड़ी। पिछले 120 सालों में यह 19वां साल है जब 109 फीसदी या उससे ज्यादा बारिश देश के विभिन्न इलाकों में पड़ी हो। जानकारों की माने तो 61 साल बाद ऐसा हुआ है कि लगातार दो सालों तक मानसून में बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई हो।

पिछले साल 2019 में 110 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई वहीं 2020 में बारिश का आंकड़ा 109 फीसदी रहा। इससे पहले साल 1958 में 109.8 फीसदी और 1959 में 114.3 फीसदी बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा साल 1916 में 110 फीसदी और 1917 में 120 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। 

यही नहीं इस बार देश के 36 में से 31 सब डिविजन में सामान्य से ज्यादा बारिश देखी गई। इस साल के मानसून सीजन में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बारिश देखी गई। चार महीने रहे मानसून में अगस्त महीने में 27 फीसदी बारिश दर्ज की गई। इस बार मानसून की वापसी 11 दिनों की देरी से हो रही है। 

मानसून की विदाई की तारीख सामान्य तौर पर 17 सितंबर होती है लेकिन इस बार मानसून ने जाने में देरी कर दी। इस साल ये विदाई की प्रक्रिया 28 सितंबर को राजस्थान और पंजाब से शुरू हुई। पूरे देश से मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 15 अक्तूबर है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि निसर्ग तूफान ने मानसून को जमीन क्षेत्र में खींचने और एक जून को ही दस्तक देने में मदद की। सामान्य तौर पर पूरे देश में मानसून आठ जुलाई को आता है लेकिन इस बार 26 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी। 

जुलाई में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी विक्षोभ के पैदा ना होने से बारिश में काफी कमी देखी गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगस्त के आखिर से प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना और जुलाई से हिंद महासागर में न्यूट्रल आईओडी बनाया हुआ है। विभाग ने बताया कि अक्तूबर से दिसंबर तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है, इसलिए इस बार सर्दियां सामान्य रहेंगी।

यह भी पढ़ें : Corona In Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान: अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में 2 लाख संक्रमित होने की आशंका, रोकथाम जनता के हाथ में

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में World War 3 की दस्तक! इन देशों के बीच जारी जंग में अब महाशक्तियों की एंट्री तय

इन स्थानों पर बारिश की संभावना

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत और केरल में भी हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिरने का अनुमान है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिणी राजस्थान के साथ-साथ जम्मू कश्मीर उत्तरी भागों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन