पश्चिम बंगाल ड्रग्स मामला: भाजपा नेता पामेला के बाद अब स्वीटी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल ड्रग्स मामला: भाजपा नेता पामेला के बाद अब स्वीटी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने ड्रग मामले में भाजपा नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रियंका उर्फ स्वीटी नाम की युवती को गिरफ्तार किया है।
 

पुलिस के मुताबिक, स्वीटी का संबंध भी ड्रग केस में है। मंगलवार को पुलिस स्वीटी को कोर्ट में पेश करेगी और हिरासत की मांग करेगी। पुलिस ने बताया कि स्वीटी को न्यू टाउन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्वीटी का संबंध ड्रग केस से है। 

भाजपा नेता राकेश सिंह के लिए काम करती थी स्वीटी

उन्होंने बताया कि प्रियंका उर्फ स्वीटी भाजपा नेता राकेश सिंह के लिए काम करती थी। उसकी उम्र 25-26 साल के करीब है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला मादक पदार्थ के तस्कर से कोकीन कथित तौर पर खरीदती थी।

बता दें कि ड्रग्स मामले में भाजपा नेता पामेला गोस्वामी को उसके दोस्त प्रवीर कुमार डे और निजी सुरक्षा गार्ड सोमनाथ चटर्जी के साथ पिछले महीने दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गोस्वामी की कार से कथित तौर पर 90 ग्राम कोकीन बरामद की थी।

उनके बयान के आधार पर भाजपा की प्रदेश कमिटी के सदस्य राकेश सिंह और उनके साथ जा रहे एक अन्य व्यक्ति को पूर्वी वर्धमान जिला में गलसी से गिरफ्तार किया गया। औरफैनगंज रोड इलाके से राकेश के करीबी सहयोगी को भी पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।