हफ्ते में 4 दिन होगी वैक्सीनेशन ड्राइव, 81 सेंटर्स पर लगाया जाएगा टीका

टीआरपी डेस्क। दिल्ली में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, ”16 जनवरी से देशभर में कोरोना की वैक्सीन लगने का काम शुरू होगा। दिल्ली सरकार और दिल्ली वाले वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज पूरी टीम के साथ वैक्सीनेशन ड्राइव की तैयारियों का जायजा लिया है। टीम वैक्सीनेशन के लिए तैयार है।

कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के प्रोग्राम पर विस्तार से जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, ”16 जनवरी को 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। 1 जगह पर 1 दिन में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हफ्ते में केवल 4 दिन ही वैक्सीन लगाई जाएगी- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार। इसके अलावा अन्य दिनों में अन्य बीमारियों की रेगुलर वैक्सीन लगाई जाती रहेंगी। हम नहीं चाहते हैं कि दूसरी बीमारियों के वैक्सीनेशन प्रोग्राम को कोई परेशानी हो”

See also  PM के जन्मदिन पर होगा वैक्सीनेशन के लिए विशेष आयोजन, 20 दिनों तक चलेगा सेवा और समर्पण अभियान : BJP

सीएम केजरीवाल ने आगे बताया कि दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए शुरुआत 81 सेंटर से की जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इन सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 175 और फिर 1000 तक कर दी जाएगी।

केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को मिल रहे सहयोग पर केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से अब तक 2 लाख 74000 ववैक्सीन की डोज मिली हैं, एक व्यक्ति को 2 डोज लगाई जाएगी और केंद्र सरकार टूट-फूट को ध्यान में रखते हुए 10% एक्स्ट्रा वैक्सीन देती है। ऐसे में 2 लाख 74 हजार वैक्सीन, 1 लाख 20 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए पर्याप्त हैं। लेकिन दिल्ली में 2 लाख 40 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स ने रजिस्टर किया है। ऐसे में उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में बाकी वैक्सीन की डोज भी आ जाएंगीं।”

उन्होंने कहा कि 81 सेंटर में रोजाना 8100 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी। पिछले 1 साल से कोरोना की वजह से लोग परेशान हैं। वैक्सीन आने के बाद भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अब देश, दिल्ली और दुनिया में कोरोना से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

See also  Vishwakarma Puja 2022: इस साल विश्वकर्मा पूजा पर बन रहे ये शुभ संयोग, जानें मुहूर्त और पूजा विधि
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।