रायपुर। देवेंद्र नगर में ऑफिसर्स कॉलोनी चौक (Devendra Nagar) से सुबह गुज़र रहे लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। जब उन्होंने देखा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आम लोगों की तरह टी स्टॉल पर बैठे बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश का मुखिया एक आम आदमी की तरह सड़क किनारे छोटे से टी स्टॉल पर चाय भी पीते दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) मंगलवार की सुबह सद्भावना दिवस के कार्यक्रम के बाद देवेन्द्र नगर चौक पहुंचे। वहां स्थित टी स्टॉल पर उन्होंने चाय की चुस्कियां ली। आमतौर पर लोग मुख्यमंत्री को काली गाड़ियों के काफिले में ही सड़कों पर या किसी कार्यक्रम में मंच पर बैठे देखते हैं। मगर ऐसा पहली बार हुआ जब सीएम करीब आधे घंटे चौक के किनारे बैठे नजर आए।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी बगल वाली कुर्सी पर प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) बैठे थे। उनके साथ मंत्री शिव डहरिया, छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय और मेयर प्रमोद दुबे और किरणमयी नायक भी मौजूद रहे।

See also  कर्नाटक के बीदर में 93 लाख रूपये लूटकर फरार बदमाशों का छत्तीसगढ़ कनेक्शन.. गोलीबारी में एक गॉर्ड की हुई मौत, दो अन्य हुए घायल, पढ़ें पूरी खबर…

आपको बता दें कि यह चौक कुलदीप जुनेजा का प्रमुख स्थान हैं। विधायक कुलदीप जुनेजा अक्सर इसी चौक पर बैठते हैं। वे यहां से गुजरने वाले लोगों का अभिवादन हाथ जोड़कर करते हैं। इस वजह से जगह का नाम नमस्ते चौक भी पड़ गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।