टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की सोते समय कुल्हाड़ी से गले पर वार कर कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना गुरुवार तड़के जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई।

इलाके में सनसनी, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया, आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी (लगभग 50 साल उम्र) ने अपने बेटे द्वारका लोधी (24) के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। 

उन्होंने कहा, सुनिया बाई को लगभग पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था और ऐसी घटना आज रात में भी हुई थी। इसी भाव के आने की दशा में कुल्हाड़ी से उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। 

See also  छत्तीसगढ़ में पेपर लीक और नकल पर प्रहार: विधानसभा में नया बिल पास, 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना; जानें छात्रों के लिए नियम

शव का पोस्टमार्टम, आरोपी महिला गिरफ्तार

सोनी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

रात में अपने बच्चे की हत्या कर दी

सोनी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने मीडिया को बताया, सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया। उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि मैं बलि ले लूंगी। उसने रात में अपने बच्चे की हत्या कर दी।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।