TRPDESK.कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है. इसके आगे बढ़ाए जाने की चर्चा है। इस दौरान कई लोग अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं। शेल्टर होम में रह रहे हैं. शुक्रवार 10 अप्रैल की रात सूरत में कई मजदूर अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में सड़क पर आ गए. घर भेजने का इंतजाम किए जाने की मांग करने लगे. क्योंकि उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है। और राशन-पानी के लिए भी पैसे नहीं हैं।

 

दरअसल, सूरत में रह रहे मजदूरों ने शुरुआत में लॉकडाउन का पालन किया था. लेकिन अब वे आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है। उनके पास खाने के लिए भी नहीं. इस दौरान मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने कई गाड़ियों और ठेलों में आग लगा दी. वहीं, पुलिस ने50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद मामला शांत हुआ।

गुजरात में अभी तक कोरोना के 378 केस सामने आए हैं। जिसमें अहमदाबाद में 197, वडोदरा में 59, सूरत में 27, भावनगर में 22 और राजकोट में 18 मामले हैं. और 19 लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना से दुनिया में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।