पिथौरा। महासमुंद जिले में भालुओं का आतंक (Bear terror) थमने का नाम नहीं ले रहा है। महासमुंद के ग्राम कैलाशपुर में भालुओं (Bears) ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में एक ग्रामीण अपनी जान बचाकर भाग निकला, तो वहीँ दूसरे ग्रामीण को भालुओं (Bears) ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दशहत का माहौल बना हुआ है। भालुओं के इस हमले के बाद वन विभाग (Forest department) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इधर ग्रामीणों की मदद से घायल को डायल 112 की सूचना पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि भालुओं (Bears) के हमले की क्षेत्र में 7-8 घटनायें हो चुकी हैं। हादसों में दर्जनों बुरी तरह जख्मी हुए तो वहीँ अब तक दो लोगों की जान भी जा चुकी है। घटना के बाद से वन विभाग चुप्पी साधा हुआ है। जंगली जानवर आए दिन ग्रामीण व शहरी इलाकों में धमक रहे हैं जिससे वन विभाग की लापरवाही सामने आ रही है।

See also  अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इस घटना के होने के एक घंटे बाद भी घायल व्यक्ति की सुध लेने वन विभाग का न तो कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई कर्मचारी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वन विभाग की कितनी बड़ी लापरवाही है और इस तरह के घटनाओं को कैसे नजर अंदाज किया जा रहा है।

वहीँ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पिताम्बर पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश यादव नाम के एक युवक पर जंगली भालू ने हमला किया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।