कोरोना
जब आपका जिला कोरोना को हराएगा, तब देश जीतेगा

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण के मद्देनजर नौ राज्यों के 46 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक वर्चुअल तौर पर आयोजित की गई। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हमारे देश में जितने जिले हैं, उतनी ही अलग-अलग चुनौतियां हैं। एक तरह से हर जिले की अपनी अलग चुनौती है। आप अपने जिले की चुनौतियों को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए जब आपका जिला कोरोना महामारी से जीतता है, तो देश जीतता है। कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में आप सब लोग एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में है। आप एक तरह से इस युद्ध के मैदान में कमांडर हैं।

संक्रमण के घटते मामलों के बीच सतर्क रहने की जरूरत

पीएम मोदी ने बताया कि इस जानलेवा वायरस के खिलाफ हमारे हथियार क्या हैं? उन्‍होंने कहा, ‘हमारे हथियार हैं- स्‍थानीय कंटेंमेंट जोन, तेजी से जांच और लोगों तक सही व पूरी जानकारी।’ साथ ही पीएम ने चेताया कि इस समय, कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम हो रहे हैं, कई राज्यों में बढ़ रहे हैं। लेकिन कम होते आंकड़ों के बीच हमें ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है।

See also  कृषि कानून के विरोध में भाजपा युवा कांग्रेस आमने-सामने, पूर्व सीएम रमन सिंह के बंगले का करेंगे घेराव

कोरोना की दूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों पर देना है ध्‍यान

उन्‍होंने कहा कि बीते एक साल में करीब-करीब हर मीटिंग में मेरा यही आग्रह रहा है कि हमारी लड़ाई एक- एक जीवन बचाने की है। कोरोना की इस दूसरी वेव में, अभी ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में हमें बहुत ध्यान देना है। कोविड के अलावा आपको अपने जिले के हर एक नागरिक की ‘Ease of Living’ का भी ध्यान रखना है। हमें संक्रमण को भी रोकना है और दैनिक जीवन से जुड़ी ज़रूरी सप्लाई को भी बेरोकटोक चलाना है।

कोरोना वैक्‍सीन की सप्‍लाई बड़े स्‍तर पर बढ़ाने के प्रयास

कोरोना के टीके की सप्लाई को बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन को लेकर व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं को हेल्थ मिनिस्ट्री लगातार स्ट्रीमलाइन कर रही है।

अंत में पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को आज बात करने का मौका नहीं मिला, उनके पास भी बहुत कुछ होगा। मेरा आपसे आग्रह है कि आपको लगता है कि जो चीज आपने अच्छी की है उसे मुझे लिखकर जरूर भेजिए। इसका अन्य ज़िलों में कैसे उपयोग हो मैं इसकी जरूर चिंता करूंगा। आपकी मेहनत और इनोवेशन देश के काम आनी चाहिए।

See also  आधार कार्ड से जुड़ी ये गलती हुई तो देना पड़ेगा 10 हजार रुपए का फाइन

PMO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कर्नाटक (Karnataka), बिहार (Bihar), असम (Assam), चंडीगढ़ (Chandigarh), तमिलनाडु (Tamil Nadu), उत्तराखंड (Uttarakhand), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), गोवा (Goa), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और दिल्ली (Delhi) के अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्‍सा लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।