रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं? इस संशय पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सात दिन के लगाए गए लॉकडाउन की समीक्षा करने के बाद ही इसे आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। दरअसल, रायपुर में लॉकडाउन के तीसरे दिन प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे व जिला प्रशासन ने सड़क पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासनिक व्यवस्था और लोगों के सहयोग बारे में जानकारी ली

मंत्री ने लॉकडाउन में प्रशासनिक व्यवस्था और लोगों के सहयोग बारे में जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने पुलिस कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था की तारीफ की।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्थिति को देखने दौरा

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने दौरा किया है। लॉकडाउन की जो स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सबसे पहले प्रशासन के अधिकारियों को बधाई देना चाहूंगा। मैंने पुलिस जवानों से भी बात की है। 6 महीने में जिस तरीके से उन्होंने मेहनत की, प्रशासन के लोगों ने जिस तरीके से मेहनत की, नगरीय निकाय के अधिकारी और कर्मचारियों ने जिस तरीके से मेहनत की यह निश्चित रूप से अनुकरणीय है।

कोरोना पर कितना कंट्रोल यह 5 दिन बाद पता चलेगा

उन्होंने कहा कि आप सबकी मदद से हमने कोरोना पर कितना कंट्रोल किया है, यह 5 दिन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अभी तो 3 दिन ही हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी यही कहता है कि संक्रमण के आंकड़े हम 5 दिन के बाद ही पता लगा सकते हैं। वक्त बीत जाने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।