नई दिल्ली। यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि हवाई जहाज (Airplane) का आविष्कार राराइट ब्रदर्स ने किया था। मगर क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज में दो पायलट होते हैं, मगर दोनों को अलग-अलग खाना दिया जाता है। जी हां यह हवाई जहाज से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों में से एक है।

हवाई जहाज में पायलट (Pilot) और एक को-पायलट होते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इन दोनों को खाने में अलग-अलग तरह का भोजन दिया जाता है। ऐसा इसलिए कि दोनों पायलट एक जैसा भोजन खाकर बीमार न हो जाएं।

मान लीजिए जो खाना पायलट को दिया जाता है, अगर उसमें थोड़ी सी भी गड़बड़ होती है, तो ऐसे में एक तरह का भोजन खाकर दोनों पायलट बीमार पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति हवाई जहाज (Airplane) में बैठे यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।