नई दिल्ली। वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Air Force Wing Commander Abhinandan Varthaman) को स्‍वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर वीर चक्र से सम्‍मानित किया जाएगा। उन्‍हें पाकिस्‍तान (Pakistan) के बालाकोट में आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाकर की गई एयर स्‍ट्राइक (Air Strike) के अगले ही दिन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्‍तानी एफ-16 विमान को मार गिराने और अद्भुत वीरता के प्रदर्शन के लिए वीर चक्र से सम्‍मानित किया जाएगा।

पाकिस्‍तानी कैद में होने के बावजूद दिखाया था हौसला

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Air Force Wing Commander Abhinandan Varthaman) ने 27 फरवरी, 2019 को भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्‍तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान उनका मिग-21 बाइसन भी हादसे का शिकार हो गया था और वह पैराशूट से उतरने के दौरान पाकिस्‍तान (Pakistan) के कब्‍जे वाले कश्‍मीर (PoK) में जा पहुंचे। पाकिस्‍तान की सेना ने उन्‍हें वहां से अपनी हिरासत में ले लिया, पर पाकिस्‍तानी कैद में होने के बावजूद उन्‍होंने जो हौसला दिखाया, उससे करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

See also  बड़ी खबर- ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र हुआ निरस्त, जिला स्तरीय छानबीन समिति ने किया निलंबित

60 घंटे पाकिस्तानी कैद के बाद भारत लौटे अभिनंदन

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Wing Commander Abhinandan Varthaman) लगभग 60 घंटे तक पाकिस्‍तान की कैद में रहे। उनके कई छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्‍स भी सामने आए थे, जिनमें वह पाक सेना के सवालों के जवाब बहादुरी से देते देखे गए। बाद में भारी अंतरराष्‍ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्‍तान ने 1 मार्च को उन्‍हें भारत को सौंप दिया थ। सरकार ने अब करोड़ों दिलों के चहेते विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्‍मानित करने का फैसला किया है। अभिनंदन वर्तमान के साथ-साथ एयरफोर्स की स्‍क्‍वाड्रन लीडर मिंती अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को भारत और पाक‍िस्‍तान के बीच हवाई क्षेत्र में झड़प के दौरान फाइटर कंट्रोलर के तौर पर उम्‍दा भूमिका के लिए यह सम्‍मान दिया जाएगा।

वहीं, भारतीय सेना के सैपर प्रकाश जाधव को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। जाधव 1 राष्‍ट्रीय राइफल (माहर) से जुड़े थे। उन्‍हें जम्‍मू एवं कश्‍मीर में एक ऑपरेशन के दौरान अद्भुत वीरता के लिए यह सम्‍मान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्‍त 8 सैन्‍यकर्मियों को शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया जाएगा, जिनमें से 5 को यह सम्‍मान मरणोपरांत दिया जाना है।

See also  Property Guideline Rates : संपत्ति गाइडलाइन दरों में बड़ा संशोधन! भूमि अधिग्रहण पर मिलेगा 3 गुना से अधिक मुआवजा, देखें लिस्ट…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।