बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

नसबंदी के ऑपरेशन में गलत नस कटने से हुई थी महिला की मौत, मामले में एक साल बाद तीन के खिलाफ FIR

नसबंदी के ऑपरेशन में गलत नस कटने से हुई थी महिला की मौत, मामले में एक साल बाद तीन के खिलाफ FIR
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के एक निजी अस्पताल में नसबंदी सर्जरी के दौरान आंत कटने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। मामला बीते वर्ष 24 फरवरी 2020 का है, जहां नवागढ़ विकासखंड के ग्राम गनियारी की रहने वाली महिला सुनीता साहू नसबंदी के लिए बेमेतरा हेल्थ केयर में गई थी।

आरोप है कि नसबंदी करने के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही पूर्वक उसकी आंत में छेद कर दी, जिसकी उसकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत मृतक महिला के पति के द्वारा जिला प्रशासन से की गई, जिसके बाद से एसडीएम बेमेतरा और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने बेमेतरा हेल्थ केयर पहुंचे थे।

जांच के दौरान पता चला जिस हेल्थ केयर में नसबंदी का ऑपरेशन हुआ क्या वहां किसी प्रकार के ऑपरेशन करने की अनुमति ही नहीं है। संचालक के द्वारा जनरल प्रैक्टिस के नाम पर अस्पताल संचालित कर उसमें ऑपरेशन की सुविधा रख दी गई। जांच टीम ने 5 मार्च 2020 को बेमेतरा हेल्थ केयर की लेबर रूम व ऑपरेशन रूम को सील कर दिया था। वहीं मामले में महिला के पति खुमान साहू ने लापरवाही पूर्वक इलाज को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराया था, जिसमें 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद नसबंदी ऑपरेशन करने वाले सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ डॉ. चंदन, डॉ. तोरण ताम्रकार और अस्पताल संचालिका नेहा वर्मा के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन