कोविड सेंटर
रायपुर के इस कोविड सेंटर के पास मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना कोविड सेंटर के पास मंगलवार सुबह एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले स्थानीय लोगो ने युवती का शव रास्ते पर देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची माना थाना पुलिस टीम आशंका जता रही है कि युवती कोविड सेंटर से ही निकली होगी, इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच लग रही है। वहीं, उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।