बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

काम की खबर: SBI की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस ठप, लेकिन ATM अब भी चालू

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस 13 अक्टूबर को ठप हो गई है। इसकी जानकारी एसबीआई ने एक ट्वीट के जरिए दी है। हालांकि SBI बैंक की ATM और PoS (प्वाइंट ऑफ सेल्स) मशीनें काम कर रही है। इसका मतलब यह है की ग्राहक ATM से पैसे निकाल सकते हैं और कार्ड से शॉपिंग कर सकते हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए बैंक ने ट्वीट में लिखा कि, 'हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ बनें रहें। जल्द ही सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।' 

एसबीआई ने बताया कि कनेक्टिविटी इश्यू के कारण कोर बैंकिंग सिस्टम में देरी हो रही है। ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। एटीएम और पीओएस को छोड़कर सभी चैनल प्रभावित हुए हैं। 
 

बैंक ने कहा कि ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं को दोपहर से पहले बहाल कर दिया जाएगा। आज एसबीआई ग्राहकों ने ग्लिच के बारे में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सूचित किया। एसबीआई के YONO एप उपयोगकर्ता भी एप के जरिए सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

30 से ज्यादा देशों में मौजूद है SBI

आपको बता दे की देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई 30 से ज्यादा देशों में मौजूद है। एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं। एसबीआई देश में असेट्स, डिपॉजिट, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिहाज से सबसे बड़ा बैंक है। इसके साथ ही यह देश में सबसे ज्यादा उधार देने वाला बैंक भी है। 30 जून 2020 तक बैंक के पास कुल 34 लाख करोड़ रुपये की डिपॉजिट थी। एसबीआई की देशभर में 22,000 से ज्यादा ब्रांच हैं। 

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन