टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोमवार तड़के श्रमिकों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में भर्ती कराया गया।

घायल श्रमिकों में से 4 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लखनपुर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से 50 लोग सवार थे। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा से मजदूरों को लेकर एक बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। यह सभी मजदूरों को वहां के एक ईंट-भट्टे में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार तड़के तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर लखनपुर में कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

इस हादसे में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से 50 लोग सवार थे। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के संबंध में फिलहाल ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।