बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

घर बैठे कर सकतें हैं वोटर आई डी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक, जानें कैसे....

घर बैठे कर सकतें हैं वोटर आई डी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक, जानें कैसे....
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में मतदाताओं के आधार नंबर लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अब घर बैठे अपने वोटर आई डी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है। इसके लिए वोटर हेल्प लाइन, गरुड़ एप्प जारी किया गया हैं। वेब पोर्टल nvsp.in से स्वयं अथवा अपने बीएलओ के मदद से भी मतदाता वोटर आई डी कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर सकते है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने भी जिले के मतदाताओं से जल्द से जल्द अपने वोटर कार्ड- आधार कार्ड लिंक करने की अपील की है। मतदाता वेब लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.eci.citizen से एप्प डाउन लोड कर सकते है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रायपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर स्वयं को उसमें पंजीकृत करें अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार नंबर अपडेट करें तथा स्वतंत्र निष्पक्ष निर्वाचन में अपना योगदान दें।

ऐसे कर सकते हैं लिंक

सबसे पहले वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाना होगा।
अपने मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी/वोटर आईडी नंबर का यूज कर लॉगिन करें।
इसके बाद मनचाहा पासवर्ड डालें, अब अपना पर्सनल डिटेल भरें।
डिटेल भरने के बाद ‘Search’ बटन पर क्लिक करके चेक कर लें कि डिटेल सरकारी डेटाबेस से मेल खाता है, तो डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
‘Feed Aadhaar No’ ऑप्शन पर क्लिक करें जो स्क्रीन के लेफ्ट साइड दिखाई देगा.
पॉप अप पेज खुलने के बाद वहां अपना आधार कार्ड, आधार नंबर, वोटर आईडी नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और/या रजिस्टर्ड ईमेल पता भरना होगा।
सभी डिटेल सही ढंग से दर्ज करने के बाद, इसे एक बार क्रॉस चेक करें और 'Submit' बटन दबाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन