भाजपा सांसद
भाजपा सांसद के कार्यालय के सामने युवा कांग्रेसियों ने दिया धरना

महासमुंद। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के कार्यालय के समक्ष घंटों धरना प्रदर्शन किया। सांसद चुन्नीलाल साहू की गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधि को युवाओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें युवाओं ने सांसद से सवाल किया है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं के हिस्से के 5 करोड़ 80 लाख वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? जबकि इस समय पूरा देश वैक्सीन की किल्लत का सामना कर रहा है। ।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संकटकाल में देश भर में वैक्सीन की कमी और वैक्सीन खरीदी में केन्द्र व राज्य सरकार के अलग अलग कीमत को लेकर सांसद चुन्नीलाल साहू के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेसियों ने सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में सांसद से कहा गया है कि, वे मोदी जी से पूछे कि युवाओं के हिस्से की 5 करोड़ 80 लाख वैक्सीन को विदेश क्यों भेजा?

वैक्सीन की कीमत पर उठाया सवाल

युवाओं ने वैक्सीन की कीमत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, केन्द्र सरकार 150 रुपये वैक्सीन खरीद रही है तो राज्य सरकार को उसी वैक्सीन को 4 सौ रुपये में खरीदने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है। बता दें कि, महासमुंद जिले में 18 प्लस के 18 मई 2021 तक अंत्योदय राशन कार्डधारी के हितग्राहियों को 3 हजार 924, बीपीएल को 15 हजार, ऐपील के 5 हजार 764 और फ्रंटलाइन वर्कर को 3 हजार 400, कुल मिलकर 28 हजार 688 लोगों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।