रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने 7 जून को इंडिगो की विमान संख्या 6जी-2757 (6G-2757) और 10 जून को विस्तारा के यूके-797 (UK-797) विमान से दिल्ली से रायपुर आए यात्रियों से क्वारेंटाइन में रहने की अपील की है। इन दोनों विमानों में यात्रा करने वाले एक-एक यात्री कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग ने रायपुर के अलावा किसी अन्य एयरपोर्ट पर उतरकर ट्रेन, बस या अन्य साधनों से छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों से भी क्वारेंटाइन में रहने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से खुद के एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से अन्तर्राज्यीय यात्रा से आए यात्रियों से पेड-क्वारेंटाइन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहने कहा है। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा की दृष्टि से पेड-क्वारेंटाइन के बाद 14 दिनों तक होम-क्वारेंटाइन में जरूर रहें। होम-क्वारेंटाइन के दौरान ऐसे व्यक्ति अपने घर के एक ही कमरे तक सीमित रहें।

क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति को घर का एक ही सदस्य मास्क लगाकर पूरी सावधानी बरतते हुए जरूरी समान प्रदान करें। विभाग ने क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति को अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने के लिए कहा है। क्वारेंटाइन के दौरान यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें, तो ऐहतियात के तौर पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर अपनी प्रारंभिक जांच करवाएं एवं अपने संबंध में पूरी जानकारी दें। किसी भी प्रकार की समस्या और शंका के समाधान के लिए अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सूचित करें।

See also  युवती ने अश्लील वीडियो और फोटो के दम पर लॉ स्टूडेंट से वसूले डेढ़ लाख, डीडी नगर थाने में केस दर्ज


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।