5-storey building collapses in Lucknow after tremors- 3 की मौत, बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुआ हादसा
5-storey building collapses in Lucknow after tremors- 3 की मौत, बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुआ हादसा

टीआरपी डेस्क

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद तीन घंटे बाद ही लखनऊ में पांच मजिला एक बिल्डिंग गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। मलबे में से आठ लोगों को निकालकर भेजा गया है। SDRF, NDRF की टीमें और 12 जेसीबी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।

अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसा शहर के हसनगंज रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट में हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

दोपहर में 30 सेकेंड तक महसूस हुए भूकंप के झटके

मंगलवार दोपहर नेपाल में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके करीब 30 सेकेंड तक लखनऊ, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर समेत यूपी के तकरीबन सभी शहरों में महसूस किए गए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।