सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
Uncategorized

राज्य में प्रशासनिक सर्जरी तय, कलेक्टर-एसपी के तबादलों की लिस्ट तैयार

राज्य में प्रशासनिक सर्जरी तय, कलेक्टर-एसपी के तबादलों की लिस्ट तैयार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भोपाल। राज्य में जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, सरकार कलेक्टर और एसपी से लेकर संभाग स्तर तक व्यापक तबादले की तैयारी कर रही है। कई दिनों से इस बदलाव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। छोटे जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को बड़े और अहम जिलों की कमान सौंपी जा सकती है।

इंदौर कलेक्टर पर जोर-आजमाइश

सूत्रों के मुताबिक, इंदौर कलेक्टर की नियुक्ति को लेकर सरकार के भीतर जोर-आजमाइश जारी है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि यहां की जिम्मेदारी डायरेक्ट आईएएस को दी जाएगी या फिर प्रमोटी आईएएस को मौका मिलेगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल बढ़ने की स्थिति साफ होने के बाद ही तबादलों पर अंतिम फैसला होगा।

दौड़ में ये नाम शामिल

इंदौर मेट्रो में पदस्थ चैतन्य कृष्ण और केवीएस चौधरी का नाम संभावित दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा धार कलेक्टर प्रियांक मिश्र और अभिजीत अग्रवाल भी चर्चा में हैं। वहीं, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन